ramcharitmanas

रविंद्र जडेजा ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा जबरदस्त कैच, दर्शकों को किया हैरान

Updated: रविवार, 1 मार्च 2020 (13:03 IST)
क्राइस्टचर्च। स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को यहां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हवा में छलांग लगाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नील वैगनर का जबरदस्त कैच लपका। उनके इस कैच को देख मैदान में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। 
 
जडेजा ने डीप मिडविकेट पर हवा उछलते हुए वैगनर (21) का शानदार कैच लपका जिससे उनके और काइल जेमीसन (49) के बीच नौवें विकेट की 51 रन की साझेदारी का अंत हुआ।
 
न्यूजीलैंड की पारी के 22 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले जडेजा ने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा था कि वह डीप स्क्वायर लेग की ओर रन बनाएगा। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से मेरी तरफ आएगी।
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख