Daily Horoscope
✕

...जब सोते हुए पकड़े गए रवि शास्त्री

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (16:09 IST)
बर्मिंघम। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन करेगी, इसका यकीन किसी को हो न हो लेकिन कोच रवि शास्त्री को ज़रूर है, इसीलिए तो वे पहले टेस्ट के पहले दिन ड्रेसिंग रूम में बैठकर सोते हुए पाए गए।   
 
भारत और इंग्लैंड की टीमें एजबस्टन में पांच मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट खेल रही हैं जिसकी शुरूआत बुधवार से हुई है। मैच के पहले दिन शुरूआती दो सत्र तो मेजबान टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि दिन की समाप्ति तक भारतीय गेंदबाज़ों ने स्थिति नियंत्रित कर ली।
 
हालांकि मैच के रोमांचक पल जहां कमेंटेटरों और प्रशंसकों को रोमांचित कर रहे थे वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ड्रैसिंग रूम में सो रहे थे। इंग्लैंड की टीम जब तीन विकेट खोकर 156 रन बनाकर क्रीज पर थी तब टीवी कैमरों में कोच शास्त्री की झपकी लेते तस्वीर भी दिखाई दे गयी। दिलचस्प यह रहा कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और कमेंट्री करते हुए उन्होंने शास्त्री का मजाक बना दिया।
 
मैच के लिए कमेंट्री कर रहे हरभजन के साथ उस समय और भी कमेंटेटर बैठे हुए थे जो उस समय तेजी से हंस पड़े जब भज्जी ने कहा कि उठ जाओ रवि, वहीं ड्रेसिंग रूम में जहां शास्त्री अपनी कुर्सी पर बैठे सो रहे थे तो उनके बराबर में बैठकर ईयर फोन लगाकर कमेंट्री सुन रहे बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को भी यह सब सुनाई दे गया। हरभजन ने कमेंट्री करते हुए संजय से कह दिया। संजय यदि आप मेरी बात सुन रहे हैं तो रवि को मेरा संदेश दे दें। यह सुनकर संजय भी हंस पड़े और जब बांगड़ ने शास्त्री को यह सब बताया तो वह भी हंस दिए। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख