1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravi Shastri claims India to triumph Oz third time in a trot in BGT

फिर टूटेगा गाबा का घमंड, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लगाएगी हैट्रिक, पूर्व कोच शास्त्री का दावा

India
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि भारत अपने बेहतरीन गेंदबाजी स्तर तथा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को देखते हुए आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखलाओं की जीत की हैट्रिक लगाने में सक्षम है।भारत ने आस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट श्रृंखला जीतकर प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है जबकि आस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरु में घरेलू श्रृंखला में 2-0 से जीत हासिल की थी।

शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी है। आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी और कुछ अच्छी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ भी है। इस श्रृंखला के शुरु होने के लिए बेताब हैं और मुझे लगता है कि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में श्रृंखलाओं की जीत की हैट्रिक लगा सकती है। ’’

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हाल में भविष्यवाणी की थी कि उनका देश यह श्रृंखला 3-1 से जीतेगा लेकिन शास्त्री ने कहा कि भारतीय गेंदबाज अपना काम बखूबी कर सकते हैं बशर्ते उनके बल्लेबाज चुनौती के लिए तैयार रहें।

शास्त्री ने कहा, ‘‘यह एक बेहतरीन श्रृंखला होने जा रही है और भारत के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका है क्योंकि उनके गेंदबाज फिट हैं और अगर वे अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर हरा सकते हैं। ’’

भारत इस साल आस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगा जिसकी शुरूआत पर्थ में टेस्ट मैच से होगी।
पैट कमिंस की अगुआई वाली आस्ट्रेलियाई टीम पिछले साल ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान रोहित शर्मा की टीम से बदला लेने के बाद इस श्रृंखला के लिए उत्साहित है और शास्त्री को लगता है कि घरेलू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फिर हासिल करने के लिए बेताब होगी।उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। ’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
गौतम गंभीर की डिमांड हुई पूरी, यह दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज बना भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच