भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे पर बारिश का साया, जानिए कब शुरू होगा मैच
लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण आधा घंटा देरी से शुरू होगा। लखनऊ में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया, 'बारिश के कारण देरी। शुरुआती निरीक्षण के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच का समय आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है।'
मैच अब दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा जबकि टॉस एक बजे के बजाय एक बजकर 30 मिनट पर होगा। खेल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।Update
— BCCI (@BCCI) October 6, 2022
Rain delay!
After an early inspection, the Toss and Match Time for the #INDvSA Lucknow ODI has been pushed by half an hour.
The Toss will be at 1:30 PM IST.
Play begins at 2:00 PM IST.
उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश के कारण भारतीय टीम बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले पाई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

