1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan Cricket Board responsible for the debacle feels former skipper

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच टकराव को देखते रह गया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान के पतन के लिये मुदस्सर ने PCB को दोषी ठहराया, कप्तान को और सहयोग की जरूरत

Pakistan Cricket
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुदस्सर नजर ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच बढते तनाव के लिये पीसीबी को दोषी ठहराते हुए कहा कि बोर्ड को कप्तान का साथ देना चाहिये।

बाबर ने पाकिस्तान की कप्तानी से बुधवार को दूसरी बार इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ी थी जब शाहीन को सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान बनाया गया था।

पीसीबी ने इस साल मार्च मे फिर बाबर को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया।मुदस्सर ने यूएई में क्रिकेट प्रेडिक्टा कांक्लेव से इतर PTI (भाषा) से कहा ,‘‘ यह सब हमारा किया धरा है (बाबर और शाहीन के बीच मतभेद) । हमें कप्तान को लंबा कार्यकाल देना चाहिये और अगर किसी और को कप्तान बनाया गया है तो उसे भी समय दिया जाना चाहिये।’’

मुदस्सर ने कहा ,‘‘ पाकिस्तान क्रिकेट इस समय पतन की ओर है और इसमें बहुत गलती हमारी है। जिस तरह से पाकिस्तान में क्रिकेट का संचालन होता है। किसी ने गंभीरता से इस मसले पर बात नहीं की है । हम हर दो , तीन, चार महीने में क्रिकेट बोर्ड बदल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे भी कुछ भला नहीं हुआ है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन पाकिस्तान क्रिकेट फिर उठेगा और कुछ नये खिलाड़ी आकर नाम कमायेंगे। पाकिस्तानी टीम एक बार फिर शिखर पर होगी।’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
चेहरे के भाव देखकर ही एक दूसरे की बात समझ जाते हैं, मंधाना के बारे में बोली शेफाली