1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. New Zealand extends head coach Gary Stead's contract for three years

न्यूजीलैंड ने मुख्य कोच गैरी स्टीड का अनुबंध तीन साल के लिए बढ़ाया

New Zealand
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड का अनुबंध तीन साल के लिए बढ़ा दिया है जिससे वह 2023 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप तक इस पद पर बने रहेंगे। 
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को स्टीड का अनुबंध बढ़ाने को मंजूरी दी। इस दौरान 2021 में भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप भी खेले जाएंगे। स्टीड को 2018 में माइक हेसन की जगह पर दो साल के लिए कोच नियुक्त किया गया था। 
 
उनके रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में विश्व कप फाइनल में जगह बनाई जो नियमित खेल और सुपर ओवर के बाद भी टाई रहा था लेकिन बाउंड्री की गिनती के बाद इंग्लैंड को चैंपियन घोषित कर दिया गया था। न्यूजीलैंड की टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लगभग छह महीने से कोई मैच नहीं खेला है।
अगला लेख
US Open : सेरेना ने मारी बाजी, वीनस पहले दौर में हुई बाहर