शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Naveen Ul Haque banned from UAE T20 league for 20 months
Written By
Last Modified: मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (13:31 IST)

20 महीने के लिए अफगानी पेसर नवीन उल हक पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों?

20 महीने के लिए अफगानी पेसर नवीन उल हक पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों? - Naveen Ul Haque banned from UAE T20 league for 20 months
अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक पर शारजाह वॉरियर्स के साथ अनुबंध की शर्तो के उल्लंघन के लिए यूएई की अंतरराष्ट्रीय लीग टी-20 (ILT20) ने 20 महीने का प्रतिबंध लगाया है।

इस प्रतिबंध के कारण नवीन वर्ष 2024 और 2025 में आईएलटी20 में नहीं खेल सकेंगे। हालांकि नवीन इस प्रतिबंध अधिक प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि वे जनवरी-फरवरी में ही होने वाली दक्षिण अफ्रीका लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने डरबन के सुपर जाइंट्स के साथ अनुबंध किया है।

आईएलटी20 के एक बयान में कहा है वॉरियर्स जिन्होंने 2023 में लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए नवीन के साथ समझौता किया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में नियमों और शर्तों पर रिटेंशन नोटिस भेजा था। शारजाह वॉरियर्स ने इस विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए आईएलटी20 से संपर्क किया।

आईएलटी 20 के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट, सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख कर्नल आज़म और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास की अनुशासनात्मक समिति ने वॉरियर्स और नवीन का पक्ष सुनने और सबूतों की जांच के बाद अपना फैसला सुनाया।(एजेंसी)
ये भी पढ़ें
विश्वकप सेमी और फाइनल के हीरो ट्रैविस हेड को 6.8 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा