1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mumbai Indians to hand hefty amount to Johnny Bairstow provided with a play off slot

मुंबई इंडियंस जॉनी बेयरेस्टो को देगी 5.25 करोड़ रुपए लेकिन इस शर्त पर

Mumbai Indians
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाईची मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरित असलंका को विल जैक्स, रयान रिकलटन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर अस्थायी तौर पर टीम में जगह दी है।इसमें से इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जॉनी बेयरेस्टो को मुंबई इंडियन्स ने 5.25 करोड़ रुपए देने का मन बनाया है, बशर्ते टीम प्लेऑफ में पहुंचे।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुम्बई इंडियंस ने बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपये, तेज गेंदबाज ग्लीसन को एक करोड़ और असलंका को 75 लाख रुपये में अनुबंधित किया है। ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने पर टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ंत होगी।
जैक्स 26 मई को मुम्बई इंडियंस का अंतिम लीग मैच खेलने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय श्रृंखला के कारण टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ देंगे। वहीं, रिकलटन और बॉश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।

बेयरस्टो ने आईपीएल के पांच सत्र में 50 मैच खेले हैं। वह वर्ष 2019-20 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2022 और 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके है। लीग बेयरस्टो ने में 34.54 की औसत और 144.45 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल हैं। वहीं ग्लीसन ने पिछले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो मैच खेले थे।श्रीलंका के सीमित ओवर कप्तान असलंका पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
मैच के दौरान भिड़ने वाले अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी अंत में गले मिले