1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mohammad Siraj and Umran Malik doesn't allow staff to put tilak

मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने नहीं लगवाया टीका, वीडियो हो रहा है वायरल

Mohammad Siraj
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह होटल के अंदर आते वक्त  स्वागत करने वाले स्टाफ से रूबरू हो रहे हैं। 
 
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्वागत करने वाला स्टाफ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को टीका लगा रहा है। लेकिन जब बारी मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक की आती है तो उन्होंने टीका लगाने से मना कर दिया। 
 
ट्विटर पर कई लोग इसको एकतरफा धर्मनिरपेक्षता करार दे रहे हैं। भाजपा सदस्य और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि इस समस्या की जड़ और समाधान क्या है।
हालांकि जब स्वागत करने वाले स्टाफ ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और उनके सहायक को टीका लगवाना चाहा तो उन्होंने भी मना कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है और इस पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।
अगला लेख
पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कर रहा था मजदूरी, पंजाब के सीएम ने बना दिया कोच (वीडियो)