Govardhan puja
✕

मिताली राज और हरमनप्रीत के बीच खिताब की जंग

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (19:22 IST)
जयपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो स्टार खिलाड़ी मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बीच आपसी मतभेद किसी से छिपा नहीं है, और अब ये दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी कप्तानी में सुपरनोवाज और वेलोसिटी टीमों को महिला ट्वंटी-20 चैलेंजर टूर्नामेंट का खिताब दिलाने के लिए शनिवार को मैदानी जंग में उतरेंगी।
 
हरमनप्रीत सुपरनोवाज टीम की कप्तानी संभाल रही हैं और पिछले मुकाबले में जयपुर के इसी मैदान पर ही उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मिताली की कप्तानी वाली वेलोसिटी के खिलाफ अपनी टीम को 12 रनों से जीत दिलाई थी। इससे पहले वेलोसिटी ने अपना मैच तीन विकेट से ट्रेलब्लेजर्स से जीता था और फाइनल में जगह बनाई।

वेलोसिटी और सुपरनोवाज अब फाइनल में हैं जहां वे खिताब के लिए भिड़ेंगी, लेकिन सभी की निगाहें मिताली और हरमनप्रीत के बीच मुकाबले पर लगी हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में भले ही एक साथ खेलती हैं लेकिन ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी, जहां उनकी कोशिश हर हाल में जीत दर्ज कर खुद को साबित करने की होगी।
गत वर्ष वेस्टइंडीज में हुए ट्वंटी 20 महिला विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी मिताली को अंतिम एकादश में नहीं खेलाने के बाद हरमनप्रीत पर काफी सवाल उठे थे जबकि कोच रमेश पोवार का कार्यकाल भी मिताली के उन पर पक्षपात रवैए के आरोपों के कारण नहीं बढ़ाया गया था। इस मामले ने राष्ट्रीय मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद से ही दोनों स्टार बल्लेबाजों के बीच आपसी मतभेद सार्वजनिक हो गया था।
 
हालांकि फाइनल में सुपरनोवाज बड़े मनोबल के साथ उतरेगी जिसने गुरूवार को मैच में वेलोसिटी को पराजित किया था। इस मैच में सुपरनोवाज के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद 77 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और 48 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया था, वहीं चमारी अटापट्टू ने 31 रन की उपयोगी पारी खेल टीम को तीन विकेट पर 142 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।
 
दूसरी ओर वेलोसिटी को अपनी बल्लेबाजों कप्तान मिताली, वेदा कृष्णमूर्ति और डेनियल वाट से खासी उम्मीदें रहेंगी। हालांकि ओपनरों को अच्छी शुरूआत दिलानी होगी। गेंदबाजों में टीम के पास शिखा पांडे, जहांनारा आलम, शिखा पांडे के रूप में अच्छी खिलाड़ी हैं, जिनसे खिताबी मुकाबले में और किफायती प्रदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख