पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज़ समाप्त होने के बाद वनडे रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। बेन डकेट ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 132 गेंदों में 167 रन की पारी खेलकर करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग हासिल की। वहीं, पवन रत्नायके ने हालिया मैचों में 77 और 118 रन बनाए थे। इसके बाद वह 20 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए। फ़ाइनल में 127 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले फ़ख़र ज़मान नौ स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए।The latest update to the ICC Mens Player Rankings reflect a week of big performances across formats Read more https://t.co/hd3yd4FVUk https://t.co/2OI1jH2k7C
— ICC (@ICC) November 4, 2026