dipawali
✕

कोलंबो वनडे में जीत के बाद क्या बोले मनीष पांडे...

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (12:22 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में अर्द्धशतक जमाने वाले भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि वे अंतिम एकादश में जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हैं। भारत ने 168 रनों से जीतकर श्रृंखला में 4-0 से बढ़त बना ली है।
 
पांडे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं मध्यक्रम में बल्लेबाजी करता हूं। भारत के लिए अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करता आया हूं। मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मौका मिलने पर मैं रन बनाकर अपनी जगह पक्की करना चाहूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि आप जितना अच्छा खेलते रहेंगे, क्रम में ऊपर भी आ सकते हैं। मेरी यही कोशिश है कि अपने लिए एक जगह पक्की करूं और भारत के लिए मैच जीतूं। पांडे ने कहा कि भारत 'ए' के लिए बल्लेबाजी के दौरान भी मैं इसी तरह खेलता था। मेरे लिए बहुत ज्यादा फर्क नहीं रहा और मैंने यह नहीं सोचा कि लंबे समय बाद यह मेरा पहला मैच है। मैं नेट पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। 
 
उन्होंने कहा कि विराट और रोहित ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे हमें बीच के ओवरों में खुलकर खेलने की सहूलियत मिली। आखिर में हमारे लिए आसान हो गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख