Hanuman Chalisa
✕

क्रिकेट कैच के दौरान मैदान में गिरा 'तीर'

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (23:59 IST)
लंदन। सरे और मीडिलसेक्स के बीच चल रहे काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान ओवल क्रिकेट स्टेडियम में तीर से हुए हमले के बाद स्टेडियम को खाली कराया गया है। खिलाड़ियों ने इसकी जानकारी मैदानी अंपायर को दी, जिसके बाद उन्होंने खेल को रोक दिया।
 
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि काउंटी चैंपियनशिप के इस मैच के दौरान एक तीर पिच के निकट क्षेत्ररक्षण कर रहे सरे के ओल्ले पोप के पास गिरा। तीर का अगला सिरा धातु से बना था। खिलाड़ियों ने इसकी जानकारी मैदानी अंपायर को दी, जिसके बाद उन्होंने खेल को रोक दिया और सुरक्षा के लिए खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में भेज दिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और ऐसा लग रहा है कि तीर को मैदान के बाहर से छोड़ा गया था। हमें इसके बारे में शाम 4:35 (स्थानीय समयानुसार) पर जानकारी मिली। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख