वायरल वीडियो में माही क्रिकेटर पीयूष चावला और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के साथ दिख रहे हैं और उनके लिए गोलगप्पे तैयार कर रहे हैं।
वीडियो में आरपी सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- क्या मैं आपसे ऑर्डर ले सकता हूं? इस पर धोनी कहते हैं कि हां, अगर आप चाहें तो। फिर आरपी सिंह कहते हैं- जल्दी दो यार, तो धोनी बोलते हैं- अबे टाइम लगता है, खाओ।
बताया जाता है कि महेंद्रसिंह धोनी पानीपुरी खाने के बेहद शौकीन हैं। अब उनका पानीपुरी बनाने का वीडियो सामने आया है।
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!