dharma sangrah
✕

लसित मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (00:21 IST)
पल्लीकेल। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा शुक्रवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में कोलिन मुनरो के विकेट के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 76वें मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया। 
 
मलिंगा रविवार को इस श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी के 97 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ का इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। 
 
36 साल के मलिंगा ने इसके बाद 4 गेंद में 4 विकेट लेने का अनूठा कीर्तिमान भी बनाया। उन्होंने मुरनो के बाद हामिश रदरफोर्ड, कालिन डी ग्रैंडहोमे और रॉस टेलर को पैवेलियन भेजा। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख