Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (23:15 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी क्रिकेट की स्पिन गेंदबाजी में सबसे बड़ा नाम माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर अब्दुल कादिर का शुक्रवार को 63 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 
 
अब्दुल कादिर ने 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया। कादिर ने 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट झटके और 1029 रन बनाए। उन्होंने 15 मर्तबा 5 विकेट लेने का गौरव हासिल किया। 
यही नहीं, वे पाकिस्तान के ऐसे काबिल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। अब्दुल कादिर के नाम 104 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 132 विकेट लिए और 641 रन बनाए। 
 
कादिर के अचानक निधन से पाकस्तानी क्रिकेट शोक में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

सनद रहे कि 13 साल के टेस्ट क्रिकेट के बाद अब्दुल कादिर ने 1990 में अपना अंतिम टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। 1983 में उन्होंने पहला एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला और 1993 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच। 

उल्लेखनीय है कि आसिफ इकबाल और मुश्ताक मोहम्मद की कप्तानी में अब्दुल कादिर ने पाकिस्तान को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई थी। भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कादिर के बीच गेंद और बल्ले का संघर्ष क्रिकेटप्रेमियों को आज भी याद है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख