Daily Horoscope
✕

WTC Final: कोहली ने किया ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (19:58 IST)
शुक्रवार से साउथम्प्टन के एजेस बाउल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आगाज होने जा रहा है। इस मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा हो भी क्यों ना भाई पहली बार टेस्ट फॉर्मेट का इतना बड़ा फाइनल जो खेला जा रहा है।

 
सामने आई टीम इंडिया की अंतिम एकादश

न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्याणक मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की अंतिम ग्यारह का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से क्रिकेट के गलियारों में टीम की प्लेइंग इलेवन को एक लेकर एक गंभीर चर्चा चल रही थी.. एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच यही बातें सुनने को मिल रही थी कि आखिर फाइनल में कौन खेलेगा और कौन नहीं। खैर अब टीम सबके सामने आ गई है।

WTC Final


रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

अंतिम एकादश में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल का खेल दिखाया था और आईपीएल-14 में भी बहुत ही बेहतरीन लय में नजर आए थे लेकिन टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सिराज के स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को तवज्जों दी गई।

वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों खिलाड़ी नजर आएंगे। यह दोनों दिग्गज अपनी दमदार गेंदबाजी के साथ-साथ बढ़िया बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख