सम्बंधित जानकारी
- गौतम गंभीर का करियर खत्म करने वाले पाक के सबसे लंबे गेंदबाज ने लिया संन्यास
- मोहम्मद आमिर ने फिर लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, यह अंतिम निर्णय
- टीम चयन में मुझको कर दिया जाता था अलग थलग, इस्तीफा देने के बाद गिलेस्पी ने किया खुलासा
- पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
- 6 महीने के अंदर ही पाक टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेस्पी ने दिया इस्तीफा
पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया , गिलेस्पी ने संवादहीनता के लिए PCB को लताड़ा
Jason Gillespie Pakistan Cricket Board : आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी ने सोमवार को पीसीबी (PCB) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बोर्ड ने पूरी तरह से उन्हें अंधेरे में रखा जिसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
गिलेस्पी का करार 2026 तक का था लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि संवादहीनता के कारण उन्हें लगने लगा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उनकी जरूरत नहीं है।
"I was completely and utterly blindsided."
— ABC SPORT (@abcsport) December 16, 2024
In an exclusive and eye-opening interview, Jason Gillespie shares the reasons behind his resignation from the Pakistan coaching role amid a tumultuous tenure in the top job.
Listen here: https://t.co/XhXRZv0Ljv pic.twitter.com/tLgoCHEyZX
गिलेस्पी ने एबीसी स्पोर्ट से कहा ,चुनौतियां तो थी। मैं कुछ करने के इरादे से वहां गया था। मुझे पता था कि पाकिस्तान ने बहुत कम समय में बहुत सारे कोच बदले हैं। मैं चाहता था कि मुख्य कोच होने के नाते नियोक्ता से मेरा सीधा और स्पष्ट संवाद हो।
उन्होंने कहा , मुझे हाई परफार्मेंस कोच नहीं रखने को लेकर पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया
पीसीबी ने हाई परफार्मेंस कोच टिम नीलसन के करार का नवीनीकरण नहीं किया जिन्हें गिलेस्पी लेकर आए थे।
गिलेस्पी ने कहा , टिम नीलसन को बताया गया कि उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है और मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले भी बहुत कुछ हुआ लेकिन इस घटना के बाद मुझे लगने लगा कि मेरी जरूरत है भी या नहीं। (भाषा)
