भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
INDvsENG सीरीज में खराब फॉर्म से गुजर रहे जो रूट ने रांची के झारखंड क्रिकेट असोसिएशन में भारत के खिलाफ अपने करियर का 31वां टेस्ट शतक जड़ दिया। भारत के खिलाफ खेलना उनका कितना पसंद है इस बात का अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि यह उनका भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक है। उन्होंने अपने करियर के 1 तिहाई टेस्ट शतक सिर्फ भारत के खिलाफ लगाए हैं।
रांची में आज जो रूट ने यह कारनामा 219 गेंदों पर अपनी 52वीं टेस्ट पारी में पूरा किया। जो रूट से नीचे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक अपनी 37 पारियों में जड़े हैं। उनके नीचे लिस्ट में गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग 8 शतक पर हैं।
इस सीरीज में जो रूट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन आज उन्होंने एक क्लासिक टेस्ट बल्लेबाज की तरह पारी खेली जिसका फायदा भी उनको मिला। पिछले तीन टेस्ट में 29, 2 , 5, 16, 18 , 7 रन बनाने वाले रूट ने संयम के साथ खेलते हुए पारी को संभाला।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें