1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jemimah Rodrigues reaches 20 in ICC rankings after century innings

जेमिमा शतकीय पारी के बाद ICC रैंकिंग में 20 में पहुंची

Jemimah Rodrigues ICC Rankings hindi news
भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स आयरलैंड के खिलाफ दूसरे महिला वनडे मैच में अपने करियर का पहला शतक लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंचने में सफल रही। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 साल की जेमिमा 563 रेटिंग अंक के साथ तालिका में 19वें स्थान पर पहुंच गयी है। वह शीर्ष 20 में सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) से आगे हैं।
 
जेमिमा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतक के सात साल के सूखे को खत्म करते हुए 102 रन की पारी खेली थी जिससे भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 370 रन बनाकर इस प्रारूप का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था। भारत ने इस मैच को 116 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
 
नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में इस श्रृंखला में टीम का नेतृत्व कर रही स्मृति मंधाना 723 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्डट करियर की सर्वश्रेष्ठ 773 अंक और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 733 अंक के साथ तालिका में शीर्ष दो स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली इंग्लैंड के खिलाफ महिला एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैच में 70 रन की मैच जीताऊ पारी खेलने के बाद 678 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।
 
गेंदबाजों में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (779) तालिका में शीर्ष पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में छह विकेट चटकाए है। (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
Ranji Trophy में लौटे शुभमन गिल, बुरे फॉर्म के कारण हुए मजबूर