kalsarpa dosh calculator
✕

विराट ने कहा, जैसे ही गेंद हुई रिवर्स स्विंग बुमराह ने खुद आकर मांगी गेंद और पलट गया मैच (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (13:54 IST)
लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 99 रन से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 157 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि एक कप्तान के रूप में उन्होंने जितना भी देखा है यह उसमें भारतीय टीम के शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है।

‘द ओवल’ मैदान पर मैच के आखिरी 2 दिन तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर ने कुल 7 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की दूसरी पारी को 210 रन पर समेट दिया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड से चौथा टेस्ट आज पांचवें और आखिरी दिन 157 रन से जीतने और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने के बाद कहा कि उन्हें पूरा यकीन था कि उनके सभी 10 विकेट निकाले जा सकते हैं।

कप्तान ने कहा ,'बॉल ने जैसे ही रिवर्स स्विंग लेना शुरू किया तो बुमराह ने कहा मुझे बॉल दो। उन्होंने वह स्पैल बेहतरीन डाला और दो बड़े विकेट लेकर मैच हमारे पक्ष में मोड़ दिया। रोहित की दूसरी पारी जबरदस्त थी। शार्दुल ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके दो अर्धशतकों ने विपक्षी टीम की हालत खराब कर दी। उन्होंने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की।'

विराट ने कहा,'हम विश्लेषण, आंकड़ों और नंबर में कभी नहीं जाते हैं। हम जानते हैं कि हमें अपना ध्यान केंद्रित रखना है और एक समूह के रूप में समग्र फैसला लेना है। '

उन्होंने दर्शकों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यहां प्रशंसक काफी शानदार थे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख