सम्बंधित जानकारी
- गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे, DRDO की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजीं
- पाकिस्तान पर बोल बुरे फंसे मणिशंकर अय्यर, कांग्रेस ने भी बनाई दूरी
- मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
- मणिशंकर अय्यर राजनीति के जोकर, बोले शिवराज, 56 इंच सीने वाले पीएम, कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं
- मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल
उलटफेर का शिकार हुआ पाकिस्तान, आयरलैंड ने पहली बार T20I अंतरराष्ट्रीय मैच हराया
PAK vs IRE ड्यूबलिन में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान को आयरलैंड ने 5 विकेटों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह पहला मौका था जब आयरलैंड ने पाकिस्तान को किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हराया। इससे पहले आयरलैंड ने साल 2007 के वनडे विश्वकप में पाकिस्तान को मात दी थी।
कप्तान बाबर आजम के 57 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने 183 रनों का लक्ष्य घरेलू टीम के सामने रखा। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज एंड्र्यू बेलबरिन ने 77 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद आयलैंड लक्ष्य से दूर लग रही थी।गेंदबाज कैम्फर ने पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 3 चौके मारकर एक एतिहासिक जीत दिला दी।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में मोहम्मद रिजवान(1) का विकेट गवां दिया। सईम अयूब और कप्तान बाबर आजम ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट लिये 85 रनों की साझेदारी हुई। सईम अयूब ने 29 गेंदों में (45) और बाबर आजम ने 43 गेंदों में (57) रनों की पारी खेली। फखर जमान(20) आजम खान (शून्य) और शदाब खान (शून्य) पर आउट हुये। इफ़्तिख़ार अहमद ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली। शाहीन शाह अफरीदी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग (8) का विकेट गवां दिया। पांचवें ओवर में लोर्कान टकर भी (4) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हैरी टेक्टर ने 27 गेंदों में (36), जॉर्ज डॉकरेल 12 गेंदों में (24) बनाकर आउट हुये। एंडी बैलबर्नी ने 55 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। गैरेथ डेलेनी (10) और कर्टिस कैमफर (15) रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने दो विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी , नसीम शाह और इमाद वसीम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कप्तान बाबर आजम के 57 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने 183 रनों का लक्ष्य घरेलू टीम के सामने रखा। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज एंड्र्यू बेलबरिन ने 77 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद आयलैंड लक्ष्य से दूर लग रही थी।गेंदबाज कैम्फर ने पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 3 चौके मारकर एक एतिहासिक जीत दिला दी।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में मोहम्मद रिजवान(1) का विकेट गवां दिया। सईम अयूब और कप्तान बाबर आजम ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट लिये 85 रनों की साझेदारी हुई। सईम अयूब ने 29 गेंदों में (45) और बाबर आजम ने 43 गेंदों में (57) रनों की पारी खेली। फखर जमान(20) आजम खान (शून्य) और शदाब खान (शून्य) पर आउट हुये। इफ़्तिख़ार अहमद ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली। शाहीन शाह अफरीदी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने दो विकेट लिये। गैरेथ डेलेनी और मार्क ऐडेयर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।Ireland beat Pakistan with a ball to spare in Dublin #IREvPAK | : https://t.co/Fgql8RzbBu pic.twitter.com/TTHWKrKUrn
— ICC (@ICC) May 10, 2024