ramcharitmanas

युवराज, गेल, वॉटसन समेत 1122 खिलाड़ी आईपीएल के लिए रजिस्टर्ड

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2018 (14:39 IST)
नई दिल्ली। युवराज सिंह, क्रिस गेल, जो रूट और शेन वॉटसन समेत 1,122 खिलाड़ियों ने आईपीएल की आगामी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। इसमें गौतम गंभीर, आर. अश्विन, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, मुरली विजय और केएल राहुल की भी बोली लगेगी।
 
यह सूची आईपीएल की सभी 8 टीमों को भेज दी गई है जिसमें 281 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं जबकि 838 नए खिलाड़ी हैं। इनमें 778 भारतीय और 3 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
 
विदेशी 282 खिलाड़ियों में से 58 ऑस्ट्रेलिया, 57 दक्षिण अफ्रीका, 39 श्रीलंका और विंडीज, 30 न्यूजीलैंड और 26 इंग्लैंड के हैं। विदेशी खिलाड़ियों में नजरें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, ईयोन मोर्गन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस पर रहेंगी।
 
विंडीज के खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, एविन लुईस और जैसन होल्डर शामिल हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटोन डिकॉक, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल और कागिसो रबाडा नीलामी का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, कॉलिन मुनरो, टॉम लाथम नीलामी का हिस्सा होंगे। अफगानिस्तान के 13, बांग्लादेश के 8, आयरलैंड के 2, जिम्बाब्वे के 7 और अमेरिका के 2 खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख