सम्बंधित जानकारी
- लड़के अमीर हैं, नहीं होगा कोई असर, टेस्ट में ओवर की धीमी गति पर भड़के वॉन
- IND vs ENG मैच में Duke बॉल पर बवाल! मालिक बोले, ‘सिगार पीता बैठा नहीं हूं, सुधार कर रहा हूं’ [VIDEO]
- गिल के तूफानी फॉर्म पर Starc का डर, बॉलर नहीं, पिच की मारी है सीरीज
- गावस्कर ने पंत और अल्कारेज को बताया 'अनपेक्षित' खेल का मास्टर, कहा- यही है असली रोमांच
- क्रिकेट के किलर कैंफर! 5 बॉल में 5 विकेट, रचा इतिहास
राहुल शतक के करीब, भारत ने लंच तक 4 विकेट पर बनाए 248 रन
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 98) और ऋषभ पंत (74) की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां दिन के पहले सत्र के खेल के बाद चार विकेट 248 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत बना ली है। भारतीय पारी के 66वें ओवर में पंत के रन आउट होते ही अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। इस समय राहुल दो रन से शतक से दूर है।
भारत अब भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार 139 रन दूर है और उसके छह विकेट शेष है।
भारत ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन की और बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज राहुल और पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट लेने कोई मौका नहीं दिया।
Lunch on Day 3 of the Lord's Test!
— BCCI (@BCCI) July 12, 2025
Solid show with the bat from #TeamIndia in the first session, courtesy KL Rahul and Rishabh Pant
A fine 74-run knock by Rishabh Pant comes to an end while KL Rahul is unbeaten on 98*
Scorecard https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/NSXRr7H390
पंत ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के खिलाफ छक्का लगाकर 86 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। (भाषा)
