WTC Points Table में बांग्लादेश से भी नीचे खिसका भारत, है इतने नंबर पर
भारत WTC अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच
INDvsENG इंग्लैंड के खिलाफ मिली 28 रनों की हार के कारण भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में तीन स्थान नीचे खिसक कर पांचवें पायदान पर पहुंच गया है।
भारत दो बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेल चुका है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर था। भारत इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद तालिका में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बंगलादेश से नीचे चला गया है। इस हार के बाद भारत का अंक प्रतिशत 54.16 से अब 43.33 हो गया है। पिछले बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया तालिका में शीर्ष पर है।
दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट में दो दिन के भीतर हराने के बाद भारत कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर भी था। लेकिन इसके ठीक दो दिन बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप किया और वह पहले स्थान पर पहुंच गया।उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र (2023-25) में भारत ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें उसे दो में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।
हालांकि भारत को हराने के बावजूद इंग्लैंड भी तालिका में एक पायदान नीचे खिसक गया। इसकी वजह गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत रही। वेस्टइंडीज अब तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड आठवें पायदान पर है।
हार्टली की सात विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को दूसरी पारी में 202 रनों पर समेत कर 28 रन से मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के बाद एक विकेट गंवाते हुए 69.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। केएल राहुल 22 रन, अक्षर पटेल 17 रन, यशस्वी जायसवाल 15 रन, रवींद्र जडेजा दो रन और शुभमन गिल खाता खोले बगैर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 13 रन, श्रीकर भरत और आर अश्विन 28-28 रन और मोहम्मद सिराज 12 बनाकर आउट हुये। बुमराह छह रन पर नाबाद रहे।
इंग्लैंड की ओर से हार्टली को सात विकेट मिले। जो रूट और जैक लीच ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)
दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट में दो दिन के भीतर हराने के बाद भारत कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर भी था। लेकिन इसके ठीक दो दिन बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप किया और वह पहले स्थान पर पहुंच गया।उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र (2023-25) में भारत ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें उसे दो में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।
हालांकि भारत को हराने के बावजूद इंग्लैंड भी तालिका में एक पायदान नीचे खिसक गया। इसकी वजह गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत रही। वेस्टइंडीज अब तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड आठवें पायदान पर है।
इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हरायाThe latest #WTC25 standings following 24 hours of box office Test match cricket #AUSvWI #INDvENG pic.twitter.com/YL6C4oJGwQ
— ICC (@ICC) January 29, 2024