Hanuman Chalisa

भारतीय टीम ने किए 3 बदलाव, बुमराह समेत यह 3 खिलाड़ी हुए ड्रॉप

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 2 जुलाई 2025 (16:10 IST)
ENGvsIND इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टॉक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद स्टॉक्स ने कहा बादल छाया हुए है, जिससे हमें मदद मिल सकती। इस दौरान इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के निधन पर दो मिनट का शोक रखा गया।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पिच कैसा व्यवहार करती है वह पहले दिन से पता चल जायेगा। टीम में तीन बदलाव किये हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप टीम में आए हैं। बुमराह यह टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर आकाशदीप को अवसर दिया गया है।

भारत : यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टॉक्‍स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग और शोएब बशीर।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख