भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेटों से हराकर ली वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त
भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड को चार विकेट से हराया
ENGvsINDपदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा की उम्दा गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल और अक्षर पटेल की शतकीय साझेदारी से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
इंग्लैंड के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 96 गेंद में 14 चौकों से 87 रन की पारी खेलने के अलावा अक्षर (52 रन, 47 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सिर्फ 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर जीत दर्ज की।
गिल ने श्रेयस अय्यर (59 रन, 36 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) के साथ भी उस समय तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की जब टीम 19 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।इंग्लैंड इससे पहले जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) और राणा (53 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गया।
कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने छठे ओवर में 19 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवलाल (15) और कप्तान रोहित शर्मा (02) के विकेट गंवा दिए।पदार्पण कर रहे जायसवाल ने जोफ्रा आर्चर (39 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर सॉल्ट को कैच थमाया जबकि साकिब महमूद (47 रन पर दो विकेट) की गेंद को हवा में लहराकर रोहित मिड ऑन पर लियाम लिविंगस्टोन को आसान कैच दे बैठे।
अय्यर और गिल ने इसके बाद पारी को संवारा। अय्यर ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने आर्चर पर लगातार दो छक्कों के साथ अपने तेवर दिखाए और फिर महमूद पर चौके के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।
गिल ने अगले ओवर में आर्चर पर दो चौके मारे जबकि अय्यर ने तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स का स्वागत तीन चौकों के साथ किया।अय्यर ने बेथेल (18 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर इस स्पिनर पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
अय्यर हालांकि बेथेल के अगले ओवर में सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हो गए।गिल और अक्षर ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। अक्षर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आदिल राशिद (49 रन पर दो विकेट) पर चौके से खाता खोला और फिर बेथेल की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।
गिल ने आर्चर की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक पूरा किया।अक्षर ने भी कार्स की गेंद पर सीधे चौके के साथ 46 गेंद में करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा।अक्षर हालांकि अगले ओवर में राशिद की तेजी से स्पिन होती गेंद पर बोल्ड हो गए।
लोकेश राहुल ने दो रन बनाने के बाद राशिद को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया।गिल भी महमूद के अगले ओवर में मिड ऑन पर बटलर को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 235 रन हो गया।भारत को इस समय जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और हार्दिक पंड्या (नाबाद 09) तथा रविंद्र जडेजा (नाबाद 12) ने मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारत ने अनुशासित गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण की बदौलत वापसी की। राणा (53 रन पर तीन विकेट) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाकर मेहमान टीम को 47.4 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बटलर (52) और बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली।
एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे राणा के पहले ही ओवर में सॉल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे।
कप्तान रोहित शर्मा ने रन गति पर अंकुश लगाने के लिए गेंद बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (38 रन पर एक विकेट) को थमाई।इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हालांकि आक्रामक रवैया जारी रखा और बेन डकेट (32) ने अक्षर पर लगातार दो चौके मारे।
इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर लोकेश राहुल ने सॉल्ट को रन आउट कर दिया।
राणा के ओवर में 26 रन बनाकर इंग्लैंड ने लय हासिल की थी जब उनके पारी के चौथे ओवर में दो विकेट से भारत ने वापसी की।पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट का शानदार कैच लपका।
बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की और इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान हालांकि इसके बाद अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर शॉर्ट फाइन लेग पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे।
इक्कीस साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने हालांकि उन्हें पगबाधा करके इंग्लैंड की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।
गिल ने श्रेयस अय्यर (59 रन, 36 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) के साथ भी उस समय तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की जब टीम 19 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।इंग्लैंड इससे पहले जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) और राणा (53 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गया।
कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
अय्यर और गिल ने इसके बाद पारी को संवारा। अय्यर ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने आर्चर पर लगातार दो छक्कों के साथ अपने तेवर दिखाए और फिर महमूद पर चौके के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।
गिल ने अगले ओवर में आर्चर पर दो चौके मारे जबकि अय्यर ने तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स का स्वागत तीन चौकों के साथ किया।अय्यर ने बेथेल (18 रन पर एक विकेट) पर चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर इस स्पिनर पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
गिल ने आर्चर की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक पूरा किया।अक्षर ने भी कार्स की गेंद पर सीधे चौके के साथ 46 गेंद में करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा।अक्षर हालांकि अगले ओवर में राशिद की तेजी से स्पिन होती गेंद पर बोल्ड हो गए।
लोकेश राहुल ने दो रन बनाने के बाद राशिद को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया।गिल भी महमूद के अगले ओवर में मिड ऑन पर बटलर को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 235 रन हो गया।भारत को इस समय जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और हार्दिक पंड्या (नाबाद 09) तथा रविंद्र जडेजा (नाबाद 12) ने मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पदार्पण करते हुए तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने जोस बटलर और जेकब बेथेल के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड को बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 248 रन पर समेट दिया।Fifties from Shubman Gill, Shreyas Iyer and Axar Patel do the job for India in the first ODI #INDvENG : https://t.co/O3Pk2D1qSL pic.twitter.com/IfGkdruRDb
— ICC (@ICC) February 6, 2025
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बटलर (52) और बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली।
एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे राणा के पहले ही ओवर में सॉल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे।
इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर लोकेश राहुल ने सॉल्ट को रन आउट कर दिया।
राणा के ओवर में 26 रन बनाकर इंग्लैंड ने लय हासिल की थी जब उनके पारी के चौथे ओवर में दो विकेट से भारत ने वापसी की।पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट का शानदार कैच लपका।
राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रूक (00) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 75 रन से तीन विकेट पर 77 रन हो गया।टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों जो रूट (19) और बटलर पर अब पारी को संवारने की जिम्मेदारी थी लेकिन जडेजा ने रूट को पगबाधा करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।A solid win in the bag for #TeamIndia!
— BCCI (@BCCI) February 6, 2025
They beat England by wickets in Nagpur & take 1-0 lead in the ODI series!
Scorecard https://t.co/lWBc7oPRcd#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/lJkHoih56n