Govardhan puja
✕

Team India विदेशी जमीन पर सीरीज में +3 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (00:16 IST)
हैमिल्टन। टीम इंडिया दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने विदेशी जमीन पर किसी द्विपक्षीय सीरीज में लगातार 3 मैच जीते हों। भारतीय टीम ने यह कमाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में तीसरा मैच 'सुपर ओवर' में जीतने के साथ किया। यह पहला मौका है, जब टीम ने न्यूजीलैंड की जमीन पर सीरीज जीती है।
ALSO READ: India vs New Zealand 3rd T20 : रोहित शर्मा क्यों टीम इंडिया के लिए खास हैं?
हैमिल्टन में तीसरे टी-20 मैच को जीतने के साथ ही भारत ने अपना पुराना हिसाब भी चुकता कर डाला। यहां पर 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र मैच खेला गया था जिसे न्यूजीलैंड ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
 
भारतीय टीम का टी-20 में प्रदर्शन पूरे शबाब पर है। उसने पिछले अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। इस दौरे के 5 मैच टी-20 मैचों के पहले 2 मैच भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे। पहले मैच में उसने मेजबान टीम को 6 विकेट से और दूसरे मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जबकि तीसरे मैच का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ।
ALSO READ: श्रेयस अय्यर ने छक्का मारकर टीम इंडिया को जिताया मैच
भारत ने टॉस हारने के बाद 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान केन विलियम्सन ने 48 गेंदों पर 8 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 और भारत ने 20 रन बनाए।
 
इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी हैरान करने वाला था, क्योंकि इस मैच से पहले यहां खेले गए चारों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही थी। भारत ने भी पहले बल्लेबाजी की और वह मैच जीतने में सफल रहा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख