1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ind vs aus matthew hayden gives advice to indian pacers for gabba test

गाबा के उछाल का फायदा उठाएं, हेडन की भारतीय गेंदबाजों को सलाह

india vs australia gabba test hindi news
India vs Australia Gabba Test :  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह दी है कि वे शनिवार से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ‘चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन’ को लक्ष्य बनाएं और गाबा की पिच से मिलने वाले उछाल का फायदा उठाएं। एडिलेड में गुलाबी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर है। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था।
 
हेडन ने गाबा में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने के तरीके पर अपने विचार साझा किए।
 
उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘भारत को जब भी गेंदबाजी करने का मौका मिलता है तो उन्हें चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन पर थोड़ा और अधिक भरोसा करना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें उछाल का उपयोग करने की जरूरत है। ’’
 
हेडन ने कहा, ‘‘ब्रिसबेन में तेज गेंदबाजी इकाई के लिए यह अहम चीज है। टेस्ट मैच क्रिकेट में लाल गेंद निश्चित रूप से अधिक परिचित है। ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से खेलने का हुनर ​​है, वे इससे बहुत मैच जीत चुके हैं। ’’
 
53 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय बल्लेबाजों से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभलकर खेलने को कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए, उन्हें समय लेकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्हें टेस्ट मैच क्रिकेट में एक दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए। एक दिन से कम स्वीकार्य नहीं है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होने पर भी भारत को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।’’  (भाष)

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
IND vs AUS : 4 पारियों में 3 बार बुमराह की गेंद पर आउट हुए नाथन मैकस्वीनी किस तरह करेंगे गाबा में उनका सामना?