भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Boxing Day Test मैच के पहले दिन के सभी टिकट बिके
Boxing Day Test IND vs AUS Tickets : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन (बॉक्सिंग डे) के सभी टिकट बिक गए हैं जिससे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए खेली जा रही पांच मैच की इस श्रृंखला के प्रति लोगों की दिलचस्पी का पता चलता है। टिकटों की यह भारी मांग ऑस्ट्रेलिया की श्रृंखला में शानदार वापसी के बाद देखने को मिली है।
भारत ने पर्थ (Perth) में खेला गया पहला टेस्ट मैच 295 रन से जीता था लेकिन ऑस्ट्रेलिया एडिलेड (Adelaide) में दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला को बराबर करने में सफल रहा।
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले इन दोनों टीम के बीच शनिवार से ब्रिस्बेन (Brisbane) में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक्स (X) पर पोस्ट किया,बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन के आम जनता के लिए उपलब्ध सभी टिकट बिक गए हैं। 24 दिसंबर को आम जनता के लिए कुछ और टिकट जारी किए जा सकते हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें