suvichar
✕

आईसीसी विश्व कप का डिजिटल कंटेंट रहा 3.5 अरब, सबसे ज्यादा देखा गया विश्व कप

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2019 (23:50 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पुरुष विश्व कप के विभिन्न मंचों पर डिजिटल कंटेंट संख्या जारी की, जो कुल मिलाकर 3.5 अरब है, जिसके डिजिटल क्लिप करीब 1 अरब रहे और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टूर्नामेंट में से एक रहा।
 
इस टूर्नामेंट के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा वीडियो देखे गए जिनकी संख्या 30 लाख से ज्यादा रही। आईसीसी के अधिकारिक यू ट्यूब चैनल को 2.3 अरब लोगों ने देखा जबकि फेसबुक पर 1.2 अरब लोगों ने देखा। आईसीसी मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा कि यह रिकॉर्ड संख्या दर्शाती है कि क्रिकेट के दुनियाभर में इतने दर्शक हैं। आईसीसी का ध्यान दर्शकों को आकर्षित करने पर है।
 
आईसीसी के टि्वटर पेज पर सबसे ज्यादा देखा जाना वाला वीडियो रहा जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय दर्शकों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के प्रति अधिक सम्मान दिखाने का अनुरोध किया था। यह घटना ओवरों के बीच में हुए ब्रेक के दौरान हुई थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख