dipawali
✕

क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले मैक्सवेल वापसी की राह पर

Updated: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (14:21 IST)
मेलबोर्न। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल वापसी की राह पर हैं और उन्होंने विक्टोरिया टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया।
 
मैक्सवेल ने अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के दौरान अज्ञात कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने अब क्लब क्रिकेट में वापसी करके विक्टोरिया प्रीमियर लीग के 3 मैच खेले।
ALSO READ: पोलार्ड का बड़ा बयान, वेस्टइंडीज की युवा प्रतिभा को विश्व क्रिकेट के 'गिद्धों' से बचाना जरूरी
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि वह वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। मुझे नहीं पता कि इस सप्ताह वापसी करेगा या बिग बैश में लेकिन वापसी ज्यादा दूर नहीं है। विक्टोरिया की टीम शनिवार को यहां वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी लेकिन मैक्सवेल का नाम टीम में नहीं है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख