सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की चपेट में आए 3 क्रिकेटर्स, कप्तान से लेकर विकेटकीपर तक इंग्लैंड को बदलनी पड़ी पूरी टीम
- 2.5 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स
- पिछले 2 सालों में बाबर आजम ने इस मामले में छोड़ा है विराट कोहली को पीछे
- Birthday Special: एक समय जेल की हवा खाने वाला खिलाड़ी कैसे बना दुनिया का महान ऑलराउंडर
- चचेरी बहन के साथ शादी करेंगे पाक कप्तान बाबर आजम, लग चुका है यौन शोषण का आरोप
नई नवेली इंग्लैंड टीम के सामने भी पाक पस्त, 0 पर गंवाए 2 विकेट खूब उड़ी खिल्ली
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। दोनों के बीच पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है। जहां मैच की शुरुआत मेजबान इंग्लैंड के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के साथ हुई।
इंग्लैंड के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम सही साबित हुआ और पहली तीन गेंद पर पाकिस्तान ने अपने दो बड़े विकेट खो दिए। पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज शाकिब महमूद ने इमाम उल हक और तीसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम को शून्य पर आउट कर पाक ड्रेसिंग रूम में खलबली मचा दी।
पाकिस्तान अभी दो विकेट के सदमे से बाहर भी निकल पाया था कि तभी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी 13 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रिजवान की विकेट लेविस ग्रेगोरी के खाते में आई। इसके बाद शाकिब महमूद ने सौद शकील (5) को आउट कर मेहमान टीम को चौथा नुकसान पहुंचाया। जबकि शोएब मकसूद (19) रन आउट होकर मैदान से बाहर गए।
पाकिस्तान अपनी आधी टीम सिर्फ 79 रनों के स्कोर पर गंवा दी थी। जैसे-जैसे पाक टीम के विकेट गिर रहे थे, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी टीम का खूब मजाक उड़ाया जा रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड टीम के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से ठीक दो दिन पहले टीम के तीन खिलाड़ी और चार स्टाफ के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इन तीन खिलाड़ियों में एक नाम कप्तान इयोन मॉर्गन का भी था।
मॉर्गन की जगह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपने का फैसला किया गया है जिन्हें पहले अंतिम ग्यारह में जगह भी नहीं मिली थी।
इंग्लैंड के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम सही साबित हुआ और पहली तीन गेंद पर पाकिस्तान ने अपने दो बड़े विकेट खो दिए। पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज शाकिब महमूद ने इमाम उल हक और तीसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम को शून्य पर आउट कर पाक ड्रेसिंग रूम में खलबली मचा दी।
पाकिस्तान अभी दो विकेट के सदमे से बाहर भी निकल पाया था कि तभी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी 13 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रिजवान की विकेट लेविस ग्रेगोरी के खाते में आई। इसके बाद शाकिब महमूद ने सौद शकील (5) को आउट कर मेहमान टीम को चौथा नुकसान पहुंचाया। जबकि शोएब मकसूद (19) रन आउट होकर मैदान से बाहर गए।
WOW #ENGvPAK pic.twitter.com/mw3xv4AGr5
— Nicholas Pooran (@29Nicholasporan) July 8, 2021
Pakistan cricket at its best ! 79 for 5 after 19 overs #ENGvPAK
— Bad Karma (@Mrigank96046592) July 8, 2021
It's Getting Boring,
Never Expected This Happening.#ENGvPAK #PAKvENG
— Ahmed dada (@_iamAhmedDaDa) July 8, 2021
Can't wait for Shoaib Akhtar's new video.#ENGvPAK
— Rashmi (@itzzRashmi) July 8, 2021