sundarkand

एबी डिविलियर्स ने टी 20 के लिए मिडिलसेक्स से किया अनुबंध

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (20:56 IST)
लंदन। एबी डिविलियर्स ने ट्वेंटी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए इंग्लिश काउंटी टीम मिडिलसेक्स के साथ अनुबंध किया है। क्लब ने सोमवार को यह घोषणा की।
 
मिडिलसेक्स के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के रूप में दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीम से जोड़ा है। इससे पहले क्लब ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के टी-20 के लिए टीम से जुड़ने की घोषणा की थी।

35 वर्षीय डिविलियर्स पहले 7 दौर के लिए उपलब्ध रहेंगे और अगर जरूरी हुआ तो टूर्नामेंट के बाद के चरण में भी खेलेंगे। डिविलियर्स आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद इसके प्रत्येक टूर्नामेंट में खेले हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहता था और अब मिडिलसेक्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। लॉर्ड्स में खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख