dharma sangrah
✕

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज शिखा पांडे ने सफलता का श्रेय कोच रमन को दिया

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (20:54 IST)
मुंबई। भारत की मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे ने सोमवार को कहा कि कोच डब्ल्यू वी. रमन के छोटी-छोटी गलतियों में सुधार करने से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली।
 
पिछले साल विश्व टी-20 की टीम जगह नहीं पाने वाली पांडे ने वापसी पर 18 रन देकर 4 विकेट लिए जिससे भारत ने इंग्लैंड को आसानी से 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाई।
 
पांडे ने कहा कि कुछ तकनीकी मसले थे जिन पर रमन सर ने मेरा ध्यान दिलाया। मुझे बड़ी हैरानी हुई कि मैं इन चीजों से अनभिज्ञ थी। वे हमेशा आपकी समस्या का समाधान निकालते हैं। आप उनसे अपनी गेंदबाजी के बारे में बात कर सकते हैं और वे आपको इसका समाधान बताएंगे।
 
दूसरी तरफ इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने हार के लिए बल्लेबाजों पर दोष मढ़ा। नाइट ने पत्रकारों से कहा कि दोनों मैचों में बल्लेबाजी में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम उम्मीदों के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए। किसी भी मैच में शुरू में 3 विकेट गंवाने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। भारत ने सोमवार को शानदार गेंदबाजी की।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख