Hanuman Chalisa
✕

ईडन गार्डंस में जल्द शुरू होंगे डे - नाइट टेस्ट, 50 रुपए प्रतिदिन का टिकट होगा

Updated: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (08:05 IST)
कोलकाता। बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि के टेस्ट की शुरुआत आम समय दोपहर 2.30 बजे से 1 घंटा पहले होगी। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव अभिषेक डालमिया ने यह जानकारी दी। कैब ने टिकटों की दर प्रतिदिन 50 रुपए से रखी है ताकि 68,000 की क्षमता वाले ईडन गार्डंस में बड़ी तादाद में दर्शक आएं।
ALSO READ: भारत दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए टेस्ट और टी20 कप्तान की घोषणा
कैब ने हालांकि कहा कि ओस और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैच 1 या 1.30 बजे शुरू करने के लिए वे बीसीसीआई से अनुमति लेंगे। डालमिया ने कहा कि हम 2.30 बजे नहीं बल्कि 1.30 बजे खेल शुरू कर सकते हैं ताकि 8.30 तक मैच खत्म हो जाए और दर्शक जल्दी घर लौट जाएं।
ALSO READ: भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा करेंगे 'दादा' और 'दीवार'
उन्होंने कहा कि टिकट 50, 100, 150 रुपए दर के होंगे। हम अधिक से अधिक दर्शकों को मैदान पर लाने की कोशिश करेंगे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख