dharma sangrah
✕

डेविड वॉर्नर ने छोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:23 IST)
नई दिल्ली। गेंद से छेड़खानी मामले में कलंकित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के सीईटो के षणमुघम ने टीम के आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, 'हालिया घटनाओं को देखते हुए डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी छोड़ दी है। टीम के नए कप्तान की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।'
 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट को गेंद से छेड़खानी मामले में दोषी पाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों को दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया रवाना कर दिया है जबकि कोच डेरेन लीमैन को क्लीन चिट दी गई है।
 
इससे पहले स्मिथ ने भी राजस्थान रायल्स की कप्तानी छोड़ दी थी जिनकी जगह अजिंक्य रहाणे को बागडोर सौंपी गई है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख