sawan somwar

मुस्कान के स्वर्ण से भारत ने पदक तालिका में चीन को पछाड़ा

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:21 IST)
सिडनी। मुस्कान ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत लिया जिससे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत ने पदक तालिका में चीन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। भारत की 16 बरस की मुस्कान ने चीन की किन सिहांग और थाईलैंड की कन्याकोर्न हिरुनफोएम को हराकर पीला तमगा हासिल किया। टीम वर्ग में भी मुस्कान, मनु भाकर ओर देवयांशी राणा को स्वर्ण पदक मिला। भारत ने 9 स्वर्ण समेत 22 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

भारत को 5 रजत और 8 कांस्य पदक मिले, वहीं चीन ने 8 स्वर्ण पदक जीते। मुस्कान का पदक भारत का चौथा व्यक्तिगत पदक था। पिछले साल वे इस चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रही थी। उसने 6ठे दौर में बढ़त बनाकर परफेक्ट 5 का स्कोर किया। 

मनु भाकर इस वर्ग में चौथे स्थान पर रही। अरुणिमा गौर 7वें स्थान पर रही। टीम वर्ग में भारत की मुस्कान, मनु और राणा ने स्वर्ण जीता जबकि रजत भी भारत की गौर, महिमा अग्रवाल और तनु रावल को मिला। थाईलैंड की टीम को कांस्य पदक मिला। पुरुषों की जूनियर स्कीट स्पर्धा में भारत के अनंतजीत सिंह नरुला, आयुष रुद्रराजू और गुरनिलाल सिंह ने रजत पदक जीता। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख