shradh paksha
✕

क्रेग ओवरटन और इयोन मोर्गन इंग्लैंड टीम में

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (22:36 IST)
नाटिंघम (ब्रिटेन)। इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज सैम कुर्रेन और क्रेग ओवरटन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।

इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने कल यहां छ: विकेट पर 481 रन बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था।

इसके बाद स्पिनर आदिल राशिद और मोईन अली ने मिलकर सात विकेट लिए जिससे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराया। यह इंग्लैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है जबकि ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार। बेट स्टोक्स और क्रिस वोक्स के चोटिल होने के कारण बाहर होने से इंग्लैंड ने अपना गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करने का फैसला किया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख