4 साल का इंतजार खत्म, आखिरकार चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा टेस्ट शतक
भारत बनाम बांग्लादेश के टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में 90 रन पर खेल रहे थे और एक स्पिन होती हुई गेंद से अपनी गिल्लियां गंवा बैठे। वह 4 साल से अपने टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने यह मौका नहीं गंवाया और ना केवल टेस्ट शतक जड़ा बल्कि अपने करियर को संजीवनी भी दे दी।
चेतेश्वर पुजारा के शतक लगाने के बाद ही कप्तान केएल राहुल ने पारी की घोषणा कर दी।चेतेश्वर पुजारा का आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आया था। इस पारी में वह 200 रन बनाने के करीब थे लेकिन इससे पहले वह आउट हो गए। पुजारा की यह टेस्ट पारी 4 साल पहले आयी थी।दिलचस्प बात यह रही कि अमूमन धीमा खेलने के लिए मशहूर चेतेश्वर पुजारा का यह सबसे तेज टेस्ट शतक रहा।
गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी को महज 150 रनों पर समेटने के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बना कर मेजबान टीम को जीत के लिये 513 रन का लक्ष्य दिया।
भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे। इस लिहाज से उसने मेजबान टीम के खिलाफ 254 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में 258 को मिला कर भारत के पास कुल लीड 512 रन की हो गयी है। जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने के समय बगैर विकेट खाेये 42 रन बना लिये थे। बांग्लादेश को जीत के लिये अभी भी 471 रन बनाने है जबकि भारत का लक्ष्य बांग्लादेश के दस विकेट होंगे। दोनो ही टीमो के पास अगले दो दिन का भरपूर समय है, इससे मैच का नतीजा निकलना लगभग तय है।
पुजारा का शतक पूरा होने के बाद भारत के कप्तान के एल राहुल ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी और पहली पारी में मिली लीड को मिलाकर बांग्लादेश के सामने 513 रन का विजयी लक्ष्य रख कर मैच में रोमांच ला दिया।
इससे पहले बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 133 रन से आगे खेलते हुये पहली पारी में 17 रन और जोड़े। कानपुर के कुलदीप यादव ने आज एबादत हुसैन को ढेर कर विकेट का पंजा पूरा किया। हालांकि दूसरी पारी में बांग्लादेश ने संभल कर खेलना शुरू किया। नजमुल हुसैन (25 नाबाद) और जाकिर हसन (17 नाबाद) ने खेल के अंतिम सत्र मे भारतीय गेंदबाजो को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया।
चेतेश्वर पुजारा के शतक लगाने के बाद ही कप्तान केएल राहुल ने पारी की घोषणा कर दी।चेतेश्वर पुजारा का आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आया था। इस पारी में वह 200 रन बनाने के करीब थे लेकिन इससे पहले वह आउट हो गए। पुजारा की यह टेस्ट पारी 4 साल पहले आयी थी।दिलचस्प बात यह रही कि अमूमन धीमा खेलने के लिए मशहूर चेतेश्वर पुजारा का यह सबसे तेज टेस्ट शतक रहा।
पुजारा-गिल के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्यWhat a hundred from Pujara #BANvIND | #WTC23 | https://t.co/ym1utFYZ5S pic.twitter.com/g0tOCz6Z3C
— ICC (@ICC) December 16, 2022
भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे। इस लिहाज से उसने मेजबान टीम के खिलाफ 254 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में 258 को मिला कर भारत के पास कुल लीड 512 रन की हो गयी है। जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने के समय बगैर विकेट खाेये 42 रन बना लिये थे। बांग्लादेश को जीत के लिये अभी भी 471 रन बनाने है जबकि भारत का लक्ष्य बांग्लादेश के दस विकेट होंगे। दोनो ही टीमो के पास अगले दो दिन का भरपूर समय है, इससे मैच का नतीजा निकलना लगभग तय है।
आज के खेल का मुख्य आकर्षण पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का पहला टेस्ट शतक था जिसे उन्होने अपने नैसर्गिक खेल का प्रदर्शन करते हुये 152 गेंदो में दस चौके और तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (102 नाबाद) ने अपने स्वाभाव के विपरीत तेज गति से खेलते हुये अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक जड़ा। उनका यह शतक 1443 दिनो के लंबे इंतजार के बाद आया है। पुजारा पहली पारी में शतक से चूक गये थे और 90 रन बनाये थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होने 13 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।India have declared #BANvIND | #WTC23 | https://t.co/ym1utFYZ5S pic.twitter.com/naTMFxB8vx