dharma sangrah
✕

बटलर ने की विश्व कप फाइनल की शर्ट की नीलामी, अस्पताल के लिए जुटाए 65000 पौंड

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (10:03 IST)
लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछले साल विश्व कप फाइनल में पहली गई शर्ट की नीलामी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 65,000 पौंड (लगभग 60 लाख रुपए) से अधिक की धनराशि जुटाई।
ALSO READ: जोस बटलर ने शर्ट नीलामी के लिए रखी, Corona पीड़ितों का होगा उपचार
बटलर ने यह शर्ट पिछले साल लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल के दौरान पहनी थी। उन्होंने यह धनराशि लंदन के रॉयल ब्राम्पटन एवं हर्टफील्ड अस्पताल के लिए जुटाई।

इस मैच की आखिरी गेंद पर रन आउट करने और मैच में पहले अर्द्धशतक जड़ने वाले बटलर ने 1 सप्ताह पहले ईबे पर यह शर्ट नीलामी के लिए रखी थी। इसकी नीलामी जब मंगलवार को बंद की गई तो तब तक इसके लिए 82 बोलियां लगी थीं जिसमें विजेता को 65,100 पौंड का भुगतान करना होगा। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख