8 साल बाद 5 विकेट, बॉलिंग मशीन स्टोक्स इस सीरीज में डाल चुके हैं 126 ओवर (Video)
ENGvsIND इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (24 24 ओवर 72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय से पूर्व पहली पारी में 358 रन पर समेट दिया।स्टोक्स ने कंबोज को विकेट के पीछे कैच कराकर पारी में पांच विकेट पूरे किए जबकि आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया।
आठ साल में पहली बार पांच विकेट Haul
सुबह के सत्र में पंत पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे जबकि शारदुल ठाकुर ने जुझारू पारी खेलकर लंच तक भारत को छह विकेट पर 321 रन तक पहुंचाया। स्टोक्स की गुड लेंथ की कुछ गेंदों ने काफी उछाल हासिल किया जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलों और बढ़ गईं।
गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच शारदुल (41 रन, 88 गेंद) ने आक्रामक रुख अपनाया और वोक्स को कवर क्षेत्र में बैकफुट पर शानदार चौका जड़ दिया।कुछ मिनट बाद शारदुल ने स्टोक्स की फुल लेंथ गेंद को कवर क्षेत्र से चार रन के लिए भेजा।स्टोक्स ने आखिरकार ऑलराउंडर शारदुल को ड्राइव करने के लिए उकसाकर गली में डकेट के हाथों कैच करा दिया।
बेन स्टोक्स 126 ओवर डाल चुके हैं
स्टोक्स ने लॉर्ड्स की तरह लगातार गेंदबाजी करना जारी रखी और 17 रनों पर खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर को भी शॉट गेंद पर चलता कर दिया। 3 गेंद बाद ही उन्होंने पदार्पण कर रहे अंशुल कंबोज को बिना खाता खोले विकेट के पीछे कैच करा दिया और अपना 5वां विकेट लिया। इस सीरीज में बेन स्टोक्स अपने करियर में सबसे ज्यादा 126 ओवर डाल चुके हैं।
सुबह के सत्र में पंत पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे जबकि शारदुल ठाकुर ने जुझारू पारी खेलकर लंच तक भारत को छह विकेट पर 321 रन तक पहुंचाया। स्टोक्स की गुड लेंथ की कुछ गेंदों ने काफी उछाल हासिल किया जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलों और बढ़ गईं।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत में ही नई गेंद ली और क्रिस वोक्स को थमाई लेकिन मेजबान टीम को शुरुआती सफलता आर्चर के अगले ओवर में मिली।फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा (20 रन) आर्चर की लेग साइड पर टप्पा खाकर बाहर की ओर मूव होती गेंद पर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रुक को कैच दे बैठे।Ben Stokes. Five wickets. World class.
— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025
@IGcom pic.twitter.com/ZXDz6Fshkv