1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ben Sears has been ruled out of India Vs Newzealand Test series

न्यूजीलैंड के चोटिल बेन सीयर्स भारत दौरे से बाहर, डेब्यू करेगा यह तेज गेंदबाज

Ben Sears
INDvsNZ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने में लगी चोट कारण भारत दौरे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अनकैप्ड तेज गेंदबाज जेकब डफी को टीम में जगह दी गई है।सीयर्स को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अभ्यास के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी और उनका न्यूजीलैंड में स्कैन हुआ था। इस कारण वह टीम के साथ भारत भी नहीं आए थे। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। सीयर्स की जगह डफी को टीम शामिल किया गया है।
डफी न्यूजीलैंड के लिए सीमित ओवर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 299 विकेट लिये हैं।न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम बेन (सीयर्स) के बाहर होने पर निराश तो हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी। वह हमारे लिए एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। हालांकि यह तय नहीं है कि वह कब तक बाहर रहेंगे, लेकिन हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद करते हैं। साथ ही साथ यह जेकब (डफी) के लिए भी एक बड़ा मौका हैं।”(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा या नहीं