Hanuman Chalisa

विश्व कप विजेता नेत्रहीन क्रिकेटरों को सम्मानित करेगा बीसीसीआई

शनिवार, 27 जनवरी 2018 (18:21 IST)
कोलकाता। विश्व कप विजेता नेत्रहीन भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई सम्मानित करेगा। प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता।

राय ने यहां इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम से इतर कहा कि बीसीसीआई एक सप्ताह के भीतर घोषणा करेगा कि उन्हें कितनी रकम दी जाएगी। इसके अलावा नेत्रहीन क्रिकेट के विकास के लिए भी कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन यादगार है।

वो हमारी निगरानी में आ गए हैं। काम चल रहा है लेकिन मैं अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि  उनके पास रोजगार नहीं है। मैंने सुना है कि कुछ खिलाड़ी खेलना छोड़कर ट्रेन में चिक्की बेचना शुरू करने की सोच रहे हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि महिला क्रिकेटरों की एक समिति महिला आईपीएल की रूपरेखा तैयार कर रही है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख