Hanuman Chalisa
✕

भारत दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए टेस्ट और टी20 कप्तान की घोषणा

Published: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (00:24 IST)
ढाका। टेस्ट और टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन पर लगे आईसीसी के 2 साल के प्रतिबंध से बांग्लादेश क्रिकेट में मची हलचल के बाद नवम्बर के भारत दौरे के लिए मोमिनुल हक को नया टेस्ट कप्तान और महमूदुल्लाह को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
 
बांग्लादेश की टीम बुधवार को भारत दौरे पर रवाना होगी, जहां वह 3 टी-20 और 2 टेस्ट खेलेगी। दौरे की शुरुआत 3 नवम्बर को दिल्ली में पहले टी-20 मुकाबले से होगी।
 
लेफ्ट आर्म स्पिनर तेजुल इस्लाम को ट्वंटी-20 टीम में शाकिब की जगह दी गई है। अबू हैदर को टीम में ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह रखा गया है, जो पीठ की चोट के कारण पिछले सप्ताह बाहर हो गए थे। मोहम्मद  मिथुन को तमीम इकबाल की जगह शामिल किया गया है। इमरुल कायेस को टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख