Dhanteras
✕

डेविड वॉर्नर कुछ और राज खोल सकते हैं शनिवार को

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (22:45 IST)
सिडनी। बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर शनिवार को इस मुद्दे पर मीडिया को सम्बोधित करेंगे और इस दौरान वह कुछ राज भी खोल सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह जानकारी दी है।


बॉल टेंपरिंग प्रकरण में मास्टरमाइंड कहे जा रहे वॉर्नर न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट के कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर सकते हैं। वॉर्नर गुरुवार को अलग थलग स्वदेश लौटे थे। 31 वर्षीय वॉर्नर इस स्कैंडल के सामने आने के बाद ज्यादातर खामोश ही रहे हैं। यह पहली बार होगा जब वॉर्नर प्रतिबंध लगने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

कल जब वॉर्नर एयरपोर्ट पर थे तो उनकी आंखें भी नम थीं और उनकी पत्नी तो रोने ही लगी थीं। हालांकि वॉर्नर इससे पहले ट्वीट कर अपने किए की माफी मांग चुके हैं।

वॉर्नर ने ट्‍विटर पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए लिखा था, 'दुनिया भर और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों हमने गलती की जिसने क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है। मैं इस मामले में अपनी गलती को स्वीकारता हूं और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं जानता हूं इससे क्रिकेट और प्रशंसकों को काफी दु:ख पहुंचा है।' 

ट्‍विटर पर वॉर्नर ने लिखा 'यह उस खेल को कलंकित करने जैसा है, जिसे मैंने अपने बचपन से प्यार किया है। मैं अब लंबी सांस लेना चाहता हूं और अपने परिवार, दोस्तों तथा सच्चे सलाहकारों के साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं अगले कुछ दिनों में आपसे बात करूंगा।' 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख