5 विकेट चटकाकर अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में किया कमाल, सिर्फ 25 रन दिए
अर्जुन तेंदुलकर के पंजे से अरुणाचल 84 पर ढ़ेर
अर्जुन तेंदुलकर (पांच विकेट) और मोहित रेडकर (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बुधवार को रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में मुकाबले में गोवा ने अरुणाचल प्रदेश को 84 रनों के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया है।
आज यहां टॉस जीतकर अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल की शरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 27 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। नबाम हचांग(शून्य), नीलम ओबी (22), जय भावसार (शून्य), चिन्मय पाटिल (3) रन बनाकर आउट हुये।
इन चारों बल्लेबाजों को अर्जुन तेंदुलकर ने आउट किया। इसके अलावा मोजी एटे (एक) रन को भी अर्जुन ने आउट किया। सिद्धार्थ बलोदी (16), संदीप कुमार (12), याब निया (शून्य) पर आउट हुये। कप्तान नबाम अबो ने सर्वाधिक (नाबाद25) रनों की पारी खेली। गोवा के गेंदबाजों ने अरूणाचल प्रदेश की पूरी टीम 30.3 ओवर में 84 के स्कोर पर सिमेट दिया।

गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने 25 रन देकर (पांच विकेट), मोहित रेडकर ने 15 रन देकर (तीन विकेट) और कीथ पिंटो ने 31 रन देकर दो विकेट लिये।(एजेंसी)Arjun Tendulkar is on fire pic.twitter.com/REAg2acvlk
— Guy (@OLDTWEETGUY) November 13, 2024