dharma sangrah
✕

कोहली और गिल के साथ खेले हुए इस क्रिकेटर का हुआ निधन

Updated: गुरुवार, 7 मई 2026 (22:50 IST)
भारत अंडर-19 और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज़ अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अंडर-19 क्रिकेट में गिल, विराट कोहली के टीममेट रहे थे। उन्होंने 2006 से 2008 के बीच पंजाब के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले और 11 विकेट लिए। वह पहले आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे और बाद में पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य भी बने। बुधवार रात हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ मैच के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने अमनप्रीत को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी।

कोहली ने ट्वीट किया कि यह ख़बर सुनकर वह “हैरान और दुखी” हैं, जबकि युवराज सिंह ने भी गिल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हमने साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। वह शांत स्वभाव के मेहनती क्रिकेटर थे और खेल से बेहद प्यार करते थे।”


Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख