manglik dosh calculator
✕

वर्ल्ड कप के लिए चुना गया खिलाड़ी ड्रग्स टेस्ट में फेल, लगा बैन

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (07:59 IST)
लंदन। विश्व कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब विश्व कप टीम शामिल एलेक्स हेल्स को ड्रग टेस्ट में फेल हो गए। इस वजह से उन्हें 21 दिन के लिए टीम से निलंबित कर दिया गया।
 
गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हेल्स को दूसरे ड्रग परीक्षण में पाजीटिव पाए जाने के बाद 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि अभी वर्ल्ड कप के शुरू होने में काफी समय है। हेल्स का बैन तब तक समाप्त हो जाएगा और वह इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप खेल सकेंगे।
 
हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 69 मैच खेलते हुए 37.8 की औसत से 2419 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 95.73 है। इस दौरान वह 6 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। 
 
विश्व कप टीम की घोषणा के तुरंत बाद हेल्स ‘निजी कारणों’ से रायल लंदन कप से हट गए थे, इस प्रतियोगिया में वह नाटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे थे। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख