Hanuman Chalisa

UPSC का मुख्य टाइमटेबल जारी, परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से होगा

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (14:21 IST)
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपीएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में ताजा अपडेट किया जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
 
संघ लोक सेवा आयोग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी, 2022 से किया जा रहा है तथा 15 जनवरी, 2022 को यह परीक्षा समाप्त होगी। 2 पारियों में 9 पेपर होंगे। पहली पारी सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगा जबकि इसके बाद दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
 
आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) I भी जारी की है। परीक्षा केंद्रों को बदलने का प्रावधान भी उम्मीदवारों को प्रदान किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार मुख्य परीक्षा केंद्र बदलना चाहता है तो वे डीएएफ I भरते समय ऐसा कर सकते हैं। डीएएफ I भरने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2021 तक की गई है।
 
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सिविल सेवाओं में चयन 3 चरणों में होता है- 1 प्रारंभिक परीक्षा, 2 मुख्य परीक्षा और 3 व्यक्तिगत साक्षात्कार। जिन उम्मीदवारों ने अक्टूबर में हुई प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लिया है, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख